मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया, एसपी ने किया खुलासा
शहर कोतवाली पुलिस एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बतायाकि वह अलग-अलग स्थान से वाहन चुराते थे और नंबर प्लेट निकालकर। पार्ट्स को काटकर अलग कर देते थे और फिर उसे बेचते थे।