कुटुंबा: कुटुंबा के अधेड़ शख्स की बंगाल में मौत, शौच करते समय फिसलकर तालाब में गिरने से हुई डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरडीह गांव निवासी 55 वर्षीय गोपाल सिंह चंद्रवंशी की पश्चिम बंगाल में तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।