बांगरमऊ: उन्नाव में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दोनों उछलकर दूर गिरे
उन्नाव के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गौरिया पतारीखेड़ा मार्ग पर बरगदिया बाबा मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिवलीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय बृजेश यादव और लाल मवई निवासी 21 वर्षीय संदीप पासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बीते शुक्रवार के रात करीब 9:00 बजे के आसपास की बनाई ज