खंडवा नगर: बेड खाली कराने पर नाराज मरीज सलाइन लेकर वार्ड से बाहर निकला, लगी भीड़ ।
खंडवा मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड में सोमवार रात 10 बजे भर्ती एक मरीज को स्टाफ द्वारा बेड खाली कराए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज मरीज, हाथ में लगी सलाइन की बोतल के साथ वार्ड से बाहर निकल आया। मरीज ने आरोप लगाया कि भर्ती होने के बावजूद उससे बेड खाली कराया गया और स्टाफ व डॉक्टरों ने उचित व्यवहार नहीं किया।