ब्यौहारी: नगर से दो किशोरियों का हुआ अपहरण, पुलिस ने दो आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार
नगर से दो किशोरियों का अपहरण हो गया परिजनों ने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस को दी , चंद घाटों में ही पुलिस ने आरोपी अमन साकेत एवं संदीप साकेत को जयसिंहनगर से गिरफ्तार कर दोनो किशोरियों को दस्तयाब किया और परिजनों के हवाले कर दिया, यह घटना बुधवार की शाम हुई थी,और गुरुवार की दोपहर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है।