ब्यौहारी: दो जंगली हाथियों ने ब्यौहारी के जमुनिहा के पतेरा टोला में 10 एकड़ धान की फसल को किया चौपट
ब्यौहारी के जमुनिहा के पतेरा टोला में दो जंगली हाथीयो ने खेतों में लगी धान की फसल को चौपट कर दिया है, जब ग्रामीणों को मामले की जानकारी लगी तो लोग सैकड़ो की तादात में इकट्ठा हो गए, और तेज आवाज कर हाथी को भगाने की कोशिश की, वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच मोर्चा संभाले हुए है।