ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टांघर गांव से 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
बुधवार की सुबह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टांघर गांव की रहने वाली 16 वर्षीय राजबाई सिंह घर से अचानक कहीं लापता हो गई है, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है,पुलिस से मामले की शिकायत हुई है, अब पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।