सिमडेगा: मृतक सिपाही राजू तिर्की को दी गई अंतिम सलामी
सिमडेगा पुलिस लाइन में रविवार देर शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत सिपाही राजू तिर्की को अंतिम सलामी दी गई। एसपी श्रीकांत एस खोटरे सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रायफल झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। जवान की सुबह गोली लगने से मौत हुई थी।