गुना नगर: नानाखेड़ी तुलाराम की बाड़ी में रास्ता रोकने पर विवाद, लोगो ने कलेक्टर से शिकायत मे रसूखदारो का अवैध निर्माण हटाने की मांग
गुना शहर के वार्ड एक नानाखेड़ी में तुलाराम की बाड़ी के लोगों ने 23 जून दोपहर कलेक्टर से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है रसुखदारों ने 50 साल पुराने आने जाने और शीतला माता मंदिर आने जाने के रास्ते पर गेट लगाकर पक्का निर्माण का रास्ता बंद कर दिया। श्रद्धालु ओर लोग भारी परेशान है। कलेक्टर से कार्यवाही ओर अवैध निर्माण हटाकर रास्ता खोलने की मांग की है।