करहल: करहल क्षेत्र में बाइक सवार शिक्षक की ट्रक से टकराने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र में किशनी क्षेत्र के नगला पलटू निवासी अखिलेश चंद्र 4 तारीख को बाइक से स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहे थे। तभी शिक्षा सागर स्कूल के पास उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। जिससे उनकी मौत हो गई। तो वहीं मृतक के भाई ने करहल थाने में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत की थी। तो वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।