बलिया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 55,000 वादों का हुआ निस्तारण
Ballia, Ballia | May 9, 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ। इस दौरान कुल 55 हजार वादों का निस्तारण किया गया। वहीं चौदह करोड़ चौवन लाख सडसठ हजार ग्यारह रूपये की वसूली की गयी।