एटा: कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली नगर प्रभारी ने चलाया अभियान
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत का पूरा मामला है जहां पर कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया सभी जो पोस्ट बनाए गए थे वहां जाकर चेक किया और साथ ही साथ यातायात व्यवस्था मजबूत बनी रहे किसी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए जिसको लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए