मेरठ: ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Meerut, Meerut | May 20, 2026 मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।