जयसिंहनगर: सीधी थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना परिसर में रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें टीआई, पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सीधी थाने में यह शिवर दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ टीम के द्वारा जांच की गई है।