फुलवरिया: सेलार चवर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, एक टेंपो से 20.7 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के शिलर चवर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान एक टेंपो से जहां 20.7 लीटर विदेशी शराब को बरामद की है। वहीं इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्वी चंपारण और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।