फतेेहपुर: बाराबंकी में भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
बाराबंकी के फतेहपुर में भारत की पहली डिजिटल जनगणना को लेकर विशेष स्वगणना कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक सभागार में हुए इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और ग्राम विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ।