हज़ारीबाग: दनुआ घाटी हादसे के घायल चालक की इलाज के दौरान मौत, रेफर नहीं किए जाने पर उठे सवाल
दनुआ घाटी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल ट्रेलर चालक की शुक्रवार सुबह चौपारण सामुदायिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक की मौत के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि सड़क दुर्घटना के अधिकांश घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा क्यों नहीं किया गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान न