हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बांके बिहारी मंदिर में ताला लगाने से भक्तों में आक्रोश, मुकदमा लिखाने की तैयारी
कस्बे के धार्मिक स्थल विरक्त आश्रम प्रांगण के बांके बिहारी मंदिर में 4 जून की शाम तपोभूमि कमेटी अध्यक्ष के इशारे पर भजन कीर्तन भंडारे कार्यक्रम स्थगित कराकर मंदिर में ताला डाल देने से भक्तों में आक्रोश पनप गया। शुक्रवार को सुबह आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने बाकी बिहारी मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर कमेटी अध्यक्ष के प्रति गुस्से का इजहार किया और ऐलान किया कि अगर