डुमरांव: सफाखाना रोड स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, देर रात बहाल हुई बिजली आपूर्ति, अंधेरे में स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित
Dumraon, Buxar | Jun 22, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड मोड़ पर रविवार की शाम अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।