नौगढ़: अमदहा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
नौगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले अमदहा गांव में आज मंगलवार शाम 4 बजे को ग्रामीणों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उन्हें समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का प्रणेता बताया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके संघर्ष और विचार आज भी एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।