झालरापाटन: झालावाड़-कोटा मार्ग पर 14-15 मई को यातायात डायवर्ट, RUB निर्माण कार्य जारी
कोटा-नागदा रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण के चलते झालावाड़ से कोटा जाने वाले वाहनों के लिए 14 मई सुबह 7 बजे से 15 मई सुबह 7 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि कंवलपुरा-दरा स्टेशनों के बीच आर्क ब्रिज संख्या 148 के पास RUB निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लियागया है।