कोंडागांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण बचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना भी मौजुद रहे ।