बांधवगढ़: स्कूल चले अभियान में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम, कलेक्टर ने छात्रों को दिया करियर मार्गदर्शन
उमरिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में “स्कूल चले हम” अभियान के तहत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने छात्रों को करियर चयन और लक्ष्य निर्धारण को लेकर प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।कलेक्टर ने विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय