नानपारा: सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी ने रुपईडीहा स्थित विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का किया शुभारंभ
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के द्वारा रुपईडीहा स्थित लॉर्ड बुद्धा इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरिश्चंद्र लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कमांडेंट रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व जवानों ने भव्य रैली निकाली।