नानपारा: तकिया बाढ़ प्रभावित गांव का तहसील दार नानपारा ने किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से की मुलाकात
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नदिया उफान पर हैं। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सरयू नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदी में पानी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है जिससे पास के गांव में पानी भर गया है। इसकी सूचना पर तहसीलदार नानपारा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया।