नानपारा: सरैया गांव के पास सरयू नदी ने कटान की तेज,करार पर बने मकान को खुद तोड़ने को मजबूर हुए लोग
नानपारा तहसील के बलहा ब्लाॅक क्षेत्र में सरयू ने एक बार फिर कटान तेज कर दी है। रविवार को नदी ने ब्लॉक क्षेत्र के सरैया गांव के एक पक्के व एक कच्चे मकान को निशाना बनाया। वहीं, करीब छह से ज्यादा घरों को कटान की जद में ला दिया है। जिसके बाद सहमे ग्रामीण खुद अपना घर तोड़ रहे हैं।जिले में लगातार जारी बारिश से सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है।