नानपारा: शिवपुर सहित कई गांवों का अपना दल के विधायक नानपारा ने किया भ्रमण,लोगो से को बातचीत दिए निर्देश
नेपाल की पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद नेपाली नदियों से छोड़े जाने वाला पानी अब बहराइच में तबाही मचा रहा है। बहराइच के शिवपुर क्षेत्र में सरयू नदी ऊफान पर हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों को अब भय सताने लगा है। बाढ़ को देखते हुए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने शिवपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया।