राजातालाब: कछवा में एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे छात्र से ठगी, जालसाज ने ₹29 हजार निकाले
मिर्ज़ामुराद के कछवांरोड चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर एक बीएससी छात्र से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित छात्र ने मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।