मंझनपुर: पत्नी को बचाने दौड़े पैरोकार की करंट से हुई मौत, पश्चिम शरीरा थाने में तैनात था पैरोकार, पुलिस महकमे में शोक
पश्चिम शरीरा थाने में तैनात महोबा जनपद निवासी पैरोकार विपेंद्र यादव पुत्र माया दीन की रविवार को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विपेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ पश्चिम शरीरा फायर ब्रिगेड परिसर स्थित आवास में रहते थे। रविवार को यह हादसा हुआ है। परिजनों में कोहराम।