भोपाल के पिपलानी इलाके में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक बुजुर्ग महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय आशा जैन, निवासी कल्पना नगर पिपलानी, को 29 दिसंबर को कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताएं और खाते में आतंकियों से जुड़ा पैसा आने की झूठी कहानी सुनाई|