मुगलसराय: गंजख्वाजा स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 245 यात्रियों को पकड़ा गया।
गुरुवार को डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा चेकिंग की गयी। जिसमें मुख्य गाड़ियों में विशेष स्टॉपेज लेकर सघन जाँच की गई।अनियमित यात्रा के करने वालो से डीडीयू मंडल रेल द्वारा 245 लोगों से 1,03,705 लाख रूपए दंडस्वरूप राजस्व वसूली किया गया। साथ ही 90 यात्रियों को रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही से यात्रियों हड़कंप मचा रहा।