जगाधरी: यमुनानगर में इमरजेंसी व सरकारी ड्यूटी पर कार्य कर रहे कर्मचारी वैलेट पेपर के माध्यम से कर सकेंगे अपना मतदान
चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की इमरजेंसी में ड्यूटी है या फिर वह किसी सरकारी काम में बिजी है तो इसको लेकर वह एक फॉर्म भरकर वैलेट पेपर के माध्यम से अपने मतदान को कर सकते हैं। इसको लेकर के उन्हें पहले ही एक फॉर्म भरना जरूरी होगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वोट डालना हर किसी का अधिकार है।