हर साल की तरह इस साल भी पंजेटो गांव के अंदर कश्यप सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल पहुंचे और जहां पर लोगों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की आगामी नीतियों की भी लोगों को जानकारी दी।