शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने पर्यावरण, गंगा और वृक्षारोपण समिति की बैठक में जनपद की तीन प्रमुख आर्द्रभूमियों (Wetlands) को अधिसूचित करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मिर्जापुर के पाहरूआ गाँव में स्थित कछुआ तालाब के संरक्षण हेतु WWF-इण्डिया और वन विभाग को तत्काल कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।