लोहरदगा: लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026: नामांकन स्क्रूटनी पूरी, 107 प्रत्याशी मैदान में, एक नामांकन निरस्त
लोहरदगा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे मीडिया को जानकारी दी कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत 5 फरवरी 2026 को विभिन्न वार्डों के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में की गई। संवीक्षा के बाद वार्डवार वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।