लोहरदगा: उपायुक्त लोहरदगा ने कहा- लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, मतदान हर नागरिक का कर्तव्य है
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत आगामी 23 फरवरी को लोहरदगा जिला के नगर परिषद क्षेत्र में मतदान होना है। इसे लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे समाहरणालय परिसर में स्वीप कोषांग की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने की।