लोहरदगा: आरक्षित सीट पर विवाद, आदिवासी समिति ने आरती कुमारी का नामांकन रद्द करने की मांग की
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर लोहरदगा में आरक्षित सीट पर नियमों के पालन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष अरविंद उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार आरती कुमारी के नामांकन की जांच कराने तथा उसे रद्द करने की मांग की है।