चीनोर: भीषण गर्मी में इटमा का परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर, न्याय की गुहार
इटमा निवासी प्रीतम कुशवाह का आरोप 21 मार्च 2025 को करहिया विद्युत वितरण केंद्र द्वारा 6232 रुपए का बकाया होने का कारण उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। पीड़ित द्वारा करहिया विद्युत वितरण केंद्र,डिवीजन ऑफिस डबरा एवं सर्कल ऑफिस ग्वालियर में कई बार आवेदन दिए गए। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गईं। वर्तमान में कोई बकाया राशि नहीं है।