बिहार: मेहरपर मोहल्ला में खेत में काम कर रहे किसान के साथ मारपीट, घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी
Bihar, Nalanda | Dec 18, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ला में बुधवार की दोपहर 1:30 बजे खेत में काम कर रहे किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सोगरा कॉलेज के पास स्थित खेत की बताई जा रही है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि किसान रत्न जी खेत में काम कर रहे थे, तभी मो आजाद नामक युवक वहां पहुंचा और उनसे कुदाल की मांग की। इसी दौरान उसने किसान के साथ मारपीट कर दी।