खरगोन. जिले ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान में खरगोन ने 7.17 स्कोर अर्जित किया, जो उसकी जल संरक्षण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।