सदर: एनएच-19 पर तीन भीषण सड़क हादसे, कई लोग घायल; झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह
Sadar, Varanasi | May 20, 2026 वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-19 पर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। कहीं गिट्टी लदा ट्रेलर पलट गया तो कहीं तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। हादसों में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और NHAI की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात सामान्य कराया।