विष्णुगढ़: मड़मो में हाथियों के झुंड से हुए नुकसान की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता शशि कुमार, वन विभाग से की मुआवजे की मांग
मड़मो में हाथियों द्वारा मचाए गए उत्पात से हुए नुकसान की सूचना पर रविवार को भाजपा नेता सह बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के पुत्र शशि कुमार मड़मो पहुंचे और गांव के नुकसान हुए घरों और किसानों के क्षतिग्रस्त हुए फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हाथियों के झुंड के आने की संभावना की सूचना न वन विभाग के कर्मियों को थी और न ग्रामीणो को।