हैदरगढ़: हुसैनाबाद गांव में दो सूने घरों से लाखों की चोरी, पारिवारिक जन भागवत कथा सुनने गए थे, चोरों ने 35 मिनट में जेवर चुराए
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर तथा नकदी लेकर फरार हो गए। गांव निवासी रितेश और सुरेश पाल अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।