बांका: पकरिया गांव के छात्र पर खपड़ा मोड़ पर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 28, 2024 पकरिया गांव के छात्र स्मार्ट कंप्यूटर क्लास से पढ़ाई कर अपने घर साइकिल से जा रहे थे। जहां खपड़ा मोड़ पर पहुंचते ही पूर्व से ही घात लगाए बैठे चार युवको ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट की। जिससे छात्र सुजल कुमार जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी अवस्था में शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना पहुंचकर चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है।