जैतहरी: वेंकट नगर में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका संग पत्नी का गला घोंटा
वेंकटनगर पुलिस चौकी के निगौरा रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर जंगल में 18 अप्रैल को मिली किशोरी की लाश मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो नाबालिक किशोर और किशोरी शामिल हैं। जबकि तीसरा आरोपी किशोरी का कथित पति शैलेश महरा निवासी सिंघोड़ा शामिल है। पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण साहू ने जानकारी दी ।