गिरिडीह: फॉरवर्ड ब्लॉक नेता गांडेय के रसनजोरी बोटोटांड़ पहुंचे, बिजली मिस्त्री का लिया हालचाल जो करेंट से हुआ था अपंग
फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव शुक्रवार को 11 बजे गांडेय के रसनजोरी पंचायत के बोटोटांड़ जाकर, बिजली करेंट से अपंग हुए बिजली मिस्त्री का हालचाल लिया। करीब 3 वर्ष पूर्व बिजली का 11 हजार फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने और पोल से गिरने के कारण बुरी तरह से घायल होकर अपंगता की हालत में चले गए मनोज दास की दयनीय अवस्था का हाल लिया ।।