हरिद्वार: बोंगला के पास चलते ट्रक में आगे लगने से मची अफरा-तफरी, ड्राइवर और क्लीनर ने भागकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
हरिद्वार के बोंगला गांव के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रक मे आज की लपटे देखकर ड्राइवर और क्लीनर ने तुरंत ट्रक रोका और भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाकि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ।