बेरो: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के पहल पर मृतक परिवार को मिला आर्थिक सहयोग
Bero, Ranchi | Jun 19, 2026 बेड़ो प्रखंड के नेहालु टिकराटोली गांव में लंबी बीमारी से स्वर्गीय लिदू स्वाँसी के निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर करमा उरांव ने परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि सौंपी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।