हरदोई: हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर देहात क्षेत्र के गुलामऊ पुलिया के पास कार डिवाइडर से टकराई,शटरिंग कारोबारी की मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर गुलामऊ पुलिया के पास कार डिवाइडर से टकरा गयी जिससे शटरिंग कारोबारी की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाने के बल्हेरा गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र हरदोई शहर में शटरिंग का कारोबार करता था। उसकी पत्नी अपने मायके में थी वह उसी से मिलने गया था।