हरदोई: पिहानी के हरिहरपुर गांव में कार चालक और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हुई मारपीट, एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के हरिहर गांव में स्थित आशा पेट्रोल पंप पर एक कार चालक और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सत्यता का आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी, मामले की जांच की जा रही है।